Top 5 Tourist Places Prayagraj: प्रयागराज में घूमने की खूबसूरत जगहें।

अगर आप प्रयागराज आ रहे हैं और प्रयागराज में सबसे खूबसूरत घूमने की जगह (Top 5 Tourist Places Prayagraj) की तलाश कर रहे है तो समझिए आपकी तलाश पूरी हो गई। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से प्रयागराज के सबसे खूबसूरत और सुन्दर टूरिस्ट प्लेस के बारे जानकारी देंगे जहा पहुँच कर आपका मन प्रफुल्लीत हो जायेगा। प्रयागराज को तीर्थराज तथा संगम नगरी के नाम से जाना जाता है। 

प्रयागराज उत्तर प्रदेश का ऐसा जिला है जहा आपको पवित्र तीर्थ स्थल, पार्क, किला, विश्वविद्यालय, उच्च न्यायालय आदि देखने को मिलेगा। प्रयागराज बेहद मनमोहक जगह है। अगर यहाँ कोई व्यक्ति पहुँच गया तो उसे यहाँ से आने का मन नहीं होगा।

प्रयागराज में हर साल कुम्भ, हर 6 साल पर अर्धकुम्भ और 12 साल में महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है लाखो की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने दूर-दूर से आते है और 1 महीने 2 महीने रहकर कल्पवास करते है।

तो आइए जानते हैं प्रयागराज के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। यदि आप प्रयागराज घूमने आ रहे है तो वाराणसी एवं मिर्ज़ापुर की खूबसूरत जगहों पर भी जाने का प्रयाश करे, क्योकि यहाँ भी कई खूबसूरत जगहे है। जो आपको बेहद पसंद आने वाली है।

5 सबसे अच्छे प्रयागराज में घूमने की खूबसूरत जगहें

1 – गंगा यमुना सरस्वती का संगम ( कुम्भ )

Top 5 Tourist Places Prayagraj, prayagraj sangam
प्रयागराज संगम

गंगा यमुना सरस्वती का संगम स्थल प्रयागराज का बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है। यह स्थल बहुत ही पवित्र है क्योकि इसी स्थल पर हर साल कुम्भ, 6 साल पर अर्धकुम्भ तथा हर 12 साल में महाकुम्भ आयोजित किया जाता है और ये माघ महीने में होता है जिसमे बहुत सारे लोग, महात्मा, संत, ऋषि, नागाबाबा, विदेशी आदि लोग यहाँ पर स्नान करने के लिए आती है।

सबसे ज्यादा भीड़ जनवरी माह के मकर संक्रांति पर होती है। इस स्थान पर आपको गंगा जी और यमुना जी का संगम होते दिखाई देगा। जिसमे माँ सरस्वती अदृश्य है, इस संगम स्थल को त्रिवेणी स्थल के नाम से भी जाना जाता है।

Prayagraj के इस संगम स्थल पर लेटे हुए बड़े हनुमान जी का सबसे पवित्र मंदिर है। जहा पर हर मंगलवार और शनिवार को भक्तो की काफी मात्रा में भीड़ होती है। इसी स्थान से आपको प्रयागराज का किला जो अकबर द्वारा बनवाया गया था वह भी दिखाई देगा और इसी किले के अंदर अक्षयवट का मंदिर है यह स्थान प्रयागराज के नैनी ब्रिज और शास्त्री ब्रिज के मध्य में स्थित है।

2 – चंद्रशेखर आजाद पार्क  

चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज का सबसे प्रसिद्ध पार्क है जिसे कंपनी गार्डेन, अल्फ्रेड पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्रफल में फैला हुया है और इसमें कई सारे गेट बनाये गए है। इस पार्क के अंदर आपको बागवानी, तालाब, म्यूजियम, संगीत समिति, वाकिंग ट्रैक, लाइब्रेरी, विक्टोरिया मिमोरियल आदि बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

चंद्रशेखर आजाद पार्क के अंदर प्रवेश करने के लिए 10 से 20 रूपये का टिकट भी लेना पड़ता है। इस पार्क में आपको चंद्रशेखर आजाद की बहुत बड़ी मूर्ति देखने को मिलेगा जो बहुत ही खूबसूरत है। तथा इसके साथ ही आपको इसके अंदर हर एक प्रकार के पेड़ – पौधे, जड़ी बूटी आदि भी देखने को मिलेगा। 

चंद्रशेखर आजाद पार्क के अंदर बच्चो के लिए झूले, और सुबह में टहलने के लिए वाकिंग ट्रैक बनाये गए है। यह पार्क Prayagraj के नैनी ब्रिज से 5 किलोमीटर तथा प्रयागराज स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर है। आप इस पार्क में सुबह 4:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच कभी भी जा सकते हो। 

3 – प्रयागराज किला 

प्रयागराज किला अकबर द्वारा बनवाया गया एक ऐतिहासिक किला था जो यमुना, गंगा नदी के तट पर स्थित है। Prayagraj किला में ही पाताल पूरी मंदिर है जो बहुत ही खूबसूरत है इस किले में जो भी आता है दर्शन जरूर करता है। इसी किले के अंदर अक्षवट का वृक्ष है जो बहुत ही पुराना है।

Prayagrajकिला का कुछ ही भाग खुला हुआ है जिसमे आप घूम टहल सकते है। बाकी के सारे दरवाजे बंद है जिसकी सुरक्षा के लिए यहां पर सैनिक 24 घंटे देखभाल करते रहते है। अगर आप इस किले के अंदर जायेगे तो आपको बहुत ही अच्छा महशुश होगा। इस किले के अंदर मिलिट्री हेडक़्वाटर भी है। यह किला Prayagrajस्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर दूर है। इस किले के ऊपर बहुत बड़ा तिरंगा भी लगया गया है जो बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। 

4 – मनकामेश्वर मंदिर, नागवासिकी मंदिर

मनकामेश्वर मंदिर प्रयागराज का प्रसिद्द मंदिर है जहा पर लोग काफी मात्रा में दर्शन करने के लिए जाते है। यहाँ पर शंकर जी का मंदिर विराजमान है। मनकामेश्वर मंदिर नाम इसलिए है की लोगो द्वारा कहा जाता है की यहाँ आप जो मनोकामना मांगी जाती है वह अवश्य पूरी होती है।

मनकामेश्वर मंदिर जाने का रास्ता नए पुल के तरफ से भी है और ये प्रयागराज किले के पीछे के तरफ भी है। मनकामेश्वर मंदिर से आप यमुना नदी के तट पर पर भी जा सकते है और वहा पर नौका विहार भी कर सकते है।   

नागवासिकी मंदिर प्रयागराज के दारागंज में है जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है यह मंदिर नाग देवता का है। यहाँ पर आपको अन्य देवी – देवताओ के भी दर्शन मिल जायेंगे। 

5 – आनंद भवन, स्वराज भवन, जवाहर तारा मंडल 

आनंद भवन Prayagraj का एक संग्रहालय है जो बहुत ही विख्यात है। इस संग्रहालय में आपको बहुत सारी अनोखी और पुरानी चीजे देखने को मिलेंगी। तथा आपको इसके चारो तरफ गार्डेन, पार्क आदि दिखाई देंगे जो बहुत ही खुबसुरत है। यह भवन नेहरू जी का आवास हुआ करता था बाद में इसे संग्रहालय बना दिया गया। 

स्वराज भवन भी प्रयागराज का संग्रहालय ही है। यह संग्रहालय नेहरू जी का पैतृक घर था। इसके भी चारो तरफ आपको हरियाली ही दिखाई देगा। यह संग्रहालय शहर के बीचो बीच है। स्वराज भवन इलाहबाद विश्वविद्यालय से 1 किलोमीटर तथा नए पूल से 5 किलोमीटर एवं Prayagraj स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर है। 

जवाहर तारा मंडल से हमारे सौरमंडल के बारे में जानकारी मिलती है ये मंडल आंनद भवन और स्वराज भवन में ही है। अगर आपको आनंद भवन, स्वराज भवन, जवाहर तारा मंडल देखना है तो इस सब के लिए आपको पहले टिकट लेना पड़ेगा। जवाहर तारामंडल में आपको दूरबीन के माध्यम से सौरमंडल के बारे में दिखाएंगे और बताएँगे।

तो यह थे प्रयागराज के सबसे खूबसूरत घूमने की जगहे।

Leave a Comment