Top 5 Tourist Places Mirzapur: मिर्ज़ापुर में घूमने की खूबसूरत जगहें।

मिर्ज़ापुर में ऐसी बहुत सारी जगहें है जहा जाने पर एक अलग ही आनंद मिलता है इस पेज पर खूबसूरत Top 5 Tourist Places Mirzapur की जानकारी दी गई है। मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला है जहा घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहे है जिसमे धार्मिक स्थल से लेकर मनमोहित करने वाले जल झरना (water fall) , पहाड़ भी है। इसके साथ ही कई डैम भी है। जहां लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर की शूटिंग भी हुई थी।

यदि आपके मन में अशांति चल रही हो और आप इन जगहों पर घूमने जाते है तो मन को बहुत शांति मिलेगी जीतनी भी मन में अशांति चल रही होंगी एक पल के लिए अवश्य दूर हो जाएँगी।

Mirzapur के नाम से एक बहुत लोकप्रिय वेब सीरीज भी मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचा चुकी है। इस वेब सीरीज के रिलीज़ होने बाद मिर्ज़ापुर देश ही नहीं विदेशो में भी बहुत प्रसिद्द हो गया है। मिर्ज़ापुर माँ गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। यदि आप मिर्ज़ापुर घूमना चाहते है तो मिर्ज़ापुर के सभी प्रमुख स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए कम से कम दो से चार दिन का समय आपके पास होना चाहिए।

आइये जानते है मिर्ज़ापुर के उन 5 सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों के बारे में।

5 सबसे अच्छे मिर्ज़ापुर में घूमने की सुन्दर जगहें

1 – विंध्याचल मंदिर

मिर्जापुर को विंध्य नगर के नाम से भी जाना जाता है। Mirzapur में सबसे प्रसिद्ध विंध्याचल मंदिर है जहां पर लाखों श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष दर्शन करने आते हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने के लिए सुबह 4:00 बजे से लेकर शाम के 10:00 बजे तक आप यहां आ सकते हैं।

इसके साथ ही विंध्याचल मंदिर गंगा जी के किनारे पर स्थित है तो आप गंगा स्नान भी कर सकते हैं। विंध्याचल मंदिर में काफी भीड़ होती है और खासकर नवरात्रि के समय में बहुत अधिक भीड़ होती है इसलिए विंध्याचल मंदिर में जब भी आए तो समय का ध्यान अवश्य रखें। यहाँ दर्शन करने के बाद आप गर्मी के समय में भदोही के सीतामढ़ी जहा माता सीता धरती में समा गई थी वहा भी जा सकते है।

उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अच्छे घूमने की जगहें

2 – विंडम फाल

वैसे तो Mirzapur में कई वाटर फॉल है परन्तु विंडम फाल मिर्जापुर का सबसे प्रसिद्ध झरना है जहां पर काफी पर्यटक झरने का मजा लेने तथा पिकनिक के रूप में यहां पर लोग अधिकतर अपना खाना बनाकर खाते हैं खासकर लिट्टी चोखा बनाकर उसका लुफ्त उठाते हैं। झरने के किनारे खुद से बनाया हुआ लिट्टी चोखा खाने का जो आनंद होता है वह अलग ही होता है।

Top 5 Tourist Places Mirzapur
विंडम फॉल

यदि आप विंडम फॉल आने की सोच रहे है तो यहां आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से लेकर जून तथा सितम्बर में होता है। इस समय यदि आप यहाँ आते है तो झरने में स्नान करने का पूरा लुप्त उठा सकते है।

3 – कालीखोह मंदिर

यह मंदिर विंध्याचल धाम के निकट ही स्थित है। विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने के बाद आप यहाँ भी जा सकते है। कालीखोह मंदिर ऊचे पहाड़ो के बिच में स्थित है। यहाँ आपको कई सारे बन्दर देखने को मिलेंगे। जिन्हे आप अपने हाथो से चना, केला आदि खाने की चीजे दे सकते है। यहाँ का शांत वातावरण आपके मन को शांति अनुभूति दिलाएगा।

4 – सिरसा बांध

यह बांध काफी बड़ा है इस बांध को देखने के बाद ऐसा लगेगा की आप किसी शांत समुद्र के किनारे आ गए है। यहाँ की ठंडी – ठंडी हवाएं आपके तन – मन को छूती हुई जब जाती है तो उसका अनुभव ही कुछ अलग होता है। यहाँ आप सुबह के समय जा कर सूर्योदय का एक अलग तस्वीर अपने मस्तिष्क में कैद कर सकते है।

5 – अष्टभुजा धाम

यह धाम भी विंध्याचल धाम के निकट ही स्थित है। यह धाम ऊचे पहाड़ो पर स्थित है इस लिए आपको एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। अष्टभुजा धाम से गंगा नदी दिखाई देती है यहाँ आपको चारो तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अष्टभुजा धाम जाने के लिए तीन रास्ते है एक सीढ़ियों के द्वारा, दूसरा सड़क के द्वारा और तीसरा रोपवे के द्वारा जा सकते है।

Mirzapur के यह थे 5 सबसे खूबसूरत जगहें जो आपको अवश्य पसंद आएंगे।

Leave a Comment