Top 5 Tourist Places Mathura: मथुरा में घूमने की खूबसूरत जगहें।

मथुरा एक बड़ा हिन्दू धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहाँ कई ऐसे धार्मिक स्थल है जो बहुत आकर्षक है इस लेख के माध्यम से Top 5 Tourist Places Mathura के बारे में जानेगे। यह सभी स्थल बहुत सुन्दर है यहाँ जाने के बाद आपको वही रुकने का मन करेगा।

मथुरा उत्तर प्रदेश का एक जिला है जो अपने पवित्र और धार्मिक स्थानों के लिए पूरे भारतवर्ष भर में प्रसिद्द है। मथुरा वह धार्मिक स्थल है जहाँ भगवान् श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। मथुरा बहुत ही खूबसूरत और सुन्दर जगह है जहा आपको केवल और केवल शांति की अनुभूति होगी आपका मन सदैव प्रसन्न रहेगा। 

Mathura से वृन्दावन की दुरी लगभग 10 से 15 किलोमीटर की है जहा आपको प्रेम मंदिर, गोवर्धन पर्वत, बाके बिहारी मंदिर आदि बहुत से छोटे बड़े मंदिर मिलेंगे जो बहुत ही आकर्षक है। मथुरा अपने धार्मिक स्थल के साथ अपने औद्यौगिक क्षेत्र के लिए भी चर्चित है, मथुरा का रिफाइनरी पुरे भारत में प्रसिद्ध है। मथुरा स्टेशन से रिफाइनरी की दुरी 20 से 25 किलोमीटर की है।  

तो आइए जानते हैं Mathura के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। चित्रकूट के सबसे सुन्दर घूमने की जगहे एवं उत्तर प्रदेश के 10 सबसे खूबसूरत जगहें जहा आपको घूमने जाना चाहिए।

5 सबसे अच्छे मथुरा में घूमने की खूबसूरत जगहें

1 – प्रेम मंदिर 

Top 5 Tourist Places Mathura
प्रेम मंदिर मथुरा

प्रेम मंदिर मथुरा के समीप वृन्दावन में स्थित है। जो बहुत ही भव्य है जिसे देखकर व्यक्ति आश्चर्य में पड़ जाता है। प्रेम मंदिर भगवान् श्री कृष्ण और राधा का मंदिर है। प्रेम मंदिर 54 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल मंदिर है।

जो इटालियन संगमरमर के पत्थर से बना हुआ है। प्रेम मंदिर के दर्शन करने और घूमने के लिए लाखो भक्तगण आते है। प्रेम मंदिर में आप सुबह 05:30 से रात्रि 08:30 के बीच में दर्शन कर सकते है पर शाम के समय कुछ देर तक बंद रहता है।

प्रेम मंदिर मथुरा का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल है। जहा पर श्रद्धालु विदेशो से भी दर्शन करने तथा घूमने आते है। प्रेम मंदिर का निर्माण जगदगुरु कृपालु महाराज द्वारा कराया गया है। इस मंदिर के निर्माण में पुरे 11 वर्ष लगा था। तो हर एक व्यक्ति और महिला को अपने पुरे जीवन काल में मथुरा वृंदावन के प्रेम मंदिर की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। 

2 – श्री कृष्ण जन्म भूमि  

श्री कृष्ण जन्म भूमि वह स्थान है जिसे भगवान् श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान् श्री कृष्ण का जन्म रोहाणी नक्षत्र के रात 12 बजे कंश के कारागार में हुआ था। भगवान श्री कृष्ण माँ देवकी और वशुदेव के पुत्र थे। श्री कृष्ण जन्म भूमि यमुना नदी के तट पर है जहा भक्तो की भीड़ काफी मात्रा में लगती है।

श्री कृष्ण जन्म भूमि बहुत ही पवित्र स्थल है यहाँ पर आपको छोटे बड़े कई सारे मंदिर दिखाई देंगे। इस मंदिर का दर्शन सुबह 5:00 बजे से रात्री 12:00 बजे तक होता है बीच में कुछ समय के लिए बंद रहता है। 

3 – गोवर्धन पर्वत 

गोवर्धन पर्वत Mathura में स्थित एक पहाड़ है जो अति विशालकाय है। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पर्वत वह पर्वत है जिसे भगवान् श्री कृष्ण ने अपने उंगली पे उठाया था। इस पर्वत को देखन के लिए लोग दूर – दूर से आते है यह मथुरा का एक पर्यटक स्थल है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रम भी की जाती है। वैज्ञानिको का मानना है की अब यह पर्वत दिन प्रतिदिन काम होता जा रहा है। 

4 – द्वारिकाधीश मंदिर

द्वारिकाधीश मंदिर को कृष्ण नगरी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर कृष्ण और राधा को समर्पित है यहाँ पर बहुत भक्तो की भीड़ लगती है। द्वारिकाधीश मंदिर में बहुत अच्छे से शिल्पकारों द्वारा नक्सा, डिजाइन का निर्माण किया गया है। द्वारिकाधीश मंदिर के अंदर जैसे ही प्रवेश करेंगे आपको चारो तरफ चमचमाता हुआ दिखाई देगा। इसलिए यहाँ की यात्रा जरूर करनी चाहिए। मंदिर के दर्शन करने का समय सुबह के 05 :00 से रात्री 10:00 बजे तक है। 

5 – कंश किला 

अगर आप Mathura में आए है आपको धार्मिक स्थलों के साथ कंश किला भी जरूर घूमना चाहिए। कंश का किला ही वह स्थान है जहा के कारागार में भगवान् श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। यह किला यमुना के तट पर स्थित है जो बहुत ही खूबसूरत है। इस किले के पास बहुत से छोटे बड़े घाट है जहा पर सुबह – शाम आरती की जाती है। यह किला भले ही आज के समय में जंजर हो गया हो तब भी यहाँ पर पर्यटकों की भीड़ बहुत होती है।

यह थे Mathura सबसे सुन्दर घूमने की जगहें।

Leave a Comment