Top 5 Tourist Places Chitrakoot: चित्रकूट में घूमने की खूबसूरत जगहें।

चित्रकूट के (Top 5 Tourist Places Chitrakoot) के बारे में जानते है। चित्रकूट उत्तर प्रदेश का वह स्थान है जहा पर भगवान् राम, लक्ष्मण और माँ सीता जी ने वनवास बिताया था। इस भूमि को कर्मभूमि भी कहा जाता है। अगर आप उत्तर प्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थान की यात्रा करना चाहते है तो हम आपको अपने इस पेज के जरिये बहुत ही अच्छा धार्मिक तीर्थ स्थल के बारे में बताएँगे।

चित्रकूट धाम बहुत ही सुन्दर है यह पहाड़ो और जंगलो में बसा हुआ है। चित्रकूट में हर साल लाखो श्रद्धालु दर्शन करने तथा घूमने के लिए जाते है। चित्रकूट वह स्थान जहा अगर कोई व्यक्ति पहुंच जाये उसे बहुत ही शांति की अनुभूति होगी । Chitrakoot धाम मन्दाकिनी नदी के किनारे बसा हुआ धार्मिक तीर्थ स्थान है। चित्रकूट में छोटे बड़े कई मंदिर है तो हर किसी को अपने परिवार अथवा दोस्त के साथ यहाँ की यात्रा जरूर करनी चाहिए। 

तो आइए जानते हैं Chitrakoot के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। यदि आप उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे पर्यटक स्थल जानना चाहते है तो इस पेज जा सकते है।

5 सबसे अच्छे चित्रकूट में घूमने की खूबसूरत जगहें

चित्रकूट में अगर आप घूमना चाहते है तो आप वीकेंड प्लान बना के कम से कम एक हफ्ते के लिए आइये।  

1 – कामदगिरि

इस पवित्र पर्वत का धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास महत्त्व है। कामदगिरि पर्वत का परिक्रमा 5 किलोमीटर का है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए लोग यहाँ की परिक्रमा करते है। यहाँ की परिक्रमा करते हुए आपको भारी संख्या में बन्दर दिखाई देंगे।

कामदगिरि का परिक्रमा करते समय आपको कामतानाथ का मंदिर और भरत मिलाप का मंदिर भी दिखाई देगा। भरत मिलाप का मंदिर वह स्थान है जहा पर भगवान् राम भवन भरत से मिले थे। कामदगिरि में जो कामतानाथ मंदिर है उसमे प्रसाद चढ़ाने के लिया जाता है जिसे चढ़ाने पर आधा प्रसाद वहा रख लिया जाता है बाकि का दे दिया जाता है। अमावस्या के दिन यहाँ का विशेस महत्त्व है उस दिन यहाँ पर भारी संख्या में भक्तो की भीड़ होती है। 

2 – गुप्त गोदावरी  

गुप्त गोदावरी Chitrakoot का पवित्र स्थान है जिसमे दो गुफाएं है। इन गुफाओं में जाने के लिए पहले आपको टिकट लेना पड़ेगा। गुप्त गोदावरी के अंदर जो गुफाएं है उसमे से 12 महीने 356 दिन तक जल धारा निकलता रहता है और गुफा में प्रवेश बहुत ही जटिल है। गुप्त गोदावरी का गुफ़ा जहा खत्म होता है वही पर भगवान् राम और लक्ष्मण ने दरबार लगया था। इस गुफा के अंदर आपको मंदिर भी मिलेगा।

3 – हनुमान धारा 

हनुमान धारा चित्रकूट धार्मिक स्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। जो बहुत ही आश्चर्य जनक है। हनुमान धारा मंदिर पहाड़ के ऊपर बसा हुआ है यहाँ तक पहुंचने के लिए आप सीढ़ियों और रोपवे की सहायता ले सकते है। अगर आप सीढ़ियों से जाते है, तो आपको लगभग 500 से 600 सीढ़िया चढ़ना पड़ेगा।

हनुमान धारा में आपको पहाड़ो के बीचो बीच से जल – धारा आता हुआ दिखाई देगा जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। जब आप ऊपर पहुंच जायेंगे तो वहा पर आपको हनुमान मंदिर, सीता रसोई और बहुत से मंदिर दिखाई देंगे। 

4 – सती अनुसुइया आश्रम 

सती अनुसुइया आश्रम स्फटिक शीला से लगभग 5 किलोमीटर घने जंगल – पहाड़ो के मध्य एकांत में स्थित मंदिर है जिसके सामने नदी बहती रहती जिसे देखकर मन अति प्रसंन्न हो जाता है। कहा जाता है महर्षि अग्नि अपने पत्नी अनुसुइया और अपने तीन बच्चो के साथ रहते थे।

भगवान् राम और माँ सीता यहाँ पर घूमने के लिए आये थे। इस स्थान पर अग्नि मुनि, अनुसुइया, दत्तात्रेय, दुर्वासा आदि मुनि की प्रतिमा बनी हुई है। इस आश्रम के सामने बहुत से अच्छे – अच्छे दुकान है जहा पर लकड़ियों से बनाये गए बहुत से वस्तुए मिलती है। जो अति सुन्दर होते है। इस आश्रम के चारो तरफ घने जंगल और पहाड़ है आप वहा घूम सकते है। 

5 – रामघाट 

Top 5 Tourist Places Chitrakoot
रामघाट चित्रकूट

रामघाट मंदाकिनी नदी के किनारे बसा हुआ एक पवित्र घाट है जहा पर भगवान राम नित्य स्नान करने के लिए आते थे। रामघाट पर बहुत से मंदिर बने हुए है जिसमे से गोस्वामी तुलसीदास जी का भी मंदिर शामिल है। इस घाट पर लोग नाव से घूमते भी है।

इस घाट पर आपको हमेशा भजन – कीर्तन सुनाई देगा। रामघाट पर शाम को बहुत ही अच्छा महशुश होता है इस घाट के चारो तरफ लाइट लगी होती है जो प्रकाशवान दिखाई देता है तथा इसके साथ यहाँ पर हर शाम को आपको आरती देखने को मिलेगा जो इस घाट का सबसे महत्वपूर्ण दृश्य है।

यह थे Chitrakoot के सबसे अच्छे घूमने लायक मनमोहक सुन्दर जगहे। एक बार अवश्य आपको अपने परिवार अथवा मित्रो के साथ Chitrakoot घूमने जानना चाहिए।

Leave a Comment