Top 5 Tourist Places Chandauli में ऐसे है जो बहुत सुन्दर है मनमोह लेने वाले पर्यटक स्थल है। इन्ही खूबसूरत जगहों की जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आप अपने परिवार के साथ कही घूमना चाहते है। तो चंदौली के इन सबसे अच्छे 5 स्थानों पर आपको एक बार जाना चाहिए।
चंदौली वाराणसी और मिर्ज़ापुर के मध्य स्थित एक खूबसूरत जिला है जहा पर कई सारे झरने, बांध, पहाड़ आदि है। चंदौली पर्यटक का बहुत बड़ा केंद्र है जो हिन्दू और बौद्ध धर्म का भी केंद्र है। अगर आप चंदौली पहुंच गए तो आपको देवदरी फॉल, राजदरी फॉल आदि देखने को मिलेगा।
तो आइए जानते हैं चंदौली के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में।
5 सबसे अच्छे चंदौली में घूमने की खूबसूरत जगहें
1 – देवदारी जलप्रपात
देवदारी जलप्रपात Chandauli जिले के मुख्य पर्यटक स्थल में से एक है, यह जलप्रपात चंद्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण के अंदर स्थित है जो चन्द्रप्रभा नदी पर बसा हुआ है। देवदारी फॉल का पानी बहुत ही ऊपर से गिरता है जिसे देखकर बहुत अच्छा लगता है बरसात के मौसम में यहाँ के जलस्तर में भी वृद्धि आ जाती है। इस जलप्रपात के पास टावर बना हुआ है और इस जलप्रपात को देखने के लिए टिकट भी लगता है और साथ में आप यहाँ पर अपनी कार, बाइक भी खड़ी कर सकते है क्योकि इसके लिए यहाँ पर पार्किंग की भी व्यवस्था कराई गयी है।
देवदरी जलप्रपात उत्तर प्रदेश के पिकनिक स्पॉट में आता है जहा पर हर साल हजारो लोग घूमने और टहलने आते है। देवदरी जलप्रपात के अगल – बगल आपको तरह – तरह के जानवर, पक्षी आदि देखने को मिलेंगे तथा यह सेल्फी पॉइंट का भी केंद्र है। देवदरी जलप्रपात चंदौली और वाराणसी से 80 किलोमीटर दूर है जहा आप सुबह में यात्रा कर सकते है।
2 – राजदरी जलप्रपात
राजदरी जलप्रपात चंदौली जिले का बेहद खूबसूरत जलप्रपात है यह भी चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण के अंदर ही है। राजदरी जलप्रपात तक पहुंचने के लिए आपको जंगल के बीचो बीच जाना पड़ेगा। और ये रास्ता बहुत ही सुन्दर है। इस झरने का पानी चट्टानों से होते हुए आता है यहाँ पर सब लोग नहाते भी है। बरसात के समय इस प्राकृतिक दृश्य का नजारा ही कुछ और रहता है जिसे देखने के लिए लोग दूसरे शहर से भी आते है। राजदरी जलप्रपात वाराणसी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।
3 – लतीफ शाह बांध
लतीफ़ शाह बांध Chandauli शहर का बहुत ही सुन्दर बांध है और ये बांध कर्मनाशा नदी पर स्थित है। लतीफ़ शाह बांध का उपयोग सिचाई और पानी पिने के लिए उपोयग में लिया जाता है लेकिन इसके साथ ही ये पर्यटक का भी बहुत बड़ा केंद्र है जो बरसात के समय होता है। लतीफ़ शाह बांध पर अगर आप जा रहे है तो थोड़ा वहा पर सावधानी भी बरते और साथ में इसका आंनद भी उठाये। लतीफ़ शाह बांध चंदौली जिले से 40 किलोमीटर दूर है। लतीफ़ शाह बांध से थोड़ा दूर लतीफ़ शाह दरगाह भी है ये भी बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है।
4 – चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण
चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण चंदौली जिले में है और वाराणसी से 70 किलोमीटर दूर है। चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण के अंदर ही राजदरी जलप्रपात, देवदरी जलप्रपात है जो चंदौली का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है। इस अभ्यारण के अंदर आपको बहुत से जानवर, पक्षी आदि देखने को मिलेंगा। चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण चन्द्रप्रभा नदी पर स्थित है। यहाँ पर आपको ऊंची – ऊंची पहाड़िया, झरने, जंगल देखने को मिलेगा। यह अभ्यारण 78 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
5 – हेमपुर का किला
हेमपुर का किला Chandauli का ऐतिहासिक किला है जो बहुत ही प्राचीन है। इस किले के चारो तरफ दिवार है और यह किला इस समय खंडहर के रूप में दिखाई देगा पर यहाँ पर आपको बहुत से प्राचीन मूर्ति और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यह किला लगभग 400 वर्ष पुराना माना जाता है। इस किले को देखने के लिए लोग बहुत ही दूर – दूर से आते है।
यह थे Chandauli के सबसे अच्छे और सुन्दर पर्यटक जगहें जहा आपको घूमने जाना चाहिए।