अगर आप बहराइच आ रहे हैं और बहराइच में सबसे खूबसूरत घूमने की जगह (Top 5 Tourist Places Bahraich) की तलाश में तो आप एकदम सही जगह पर आए हो, हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बहराइच के सबसे अच्छे स्थान के बारे में जानकारी देंगे।
Bahraich को भगवान् ब्रह्मा की राजधानी मानते है लोगो का कहना है की यहाँ बहुत पहले गंधर्व जंगल था जिसे भगवान् ब्रह्मा जी ने विकसित किया था और इसी जंगल में साधु संत तपस्या किया करते थे। इसलिए ये जिला धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है लोगो का इस स्थान पे आना जाना लगा ही रहता है और इसलिए ये पर्यटक का बहुत बड़ा केंद्र है।
तो आइए जानते हैं Bahraich के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। यदि आप उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे सुन्दर पर्यटक जगहों की खोज कर रहे है तो उत्तर प्रदेश के सबसे सुन्दर 10 घूमने की जगहें इस लेख को अवश्य पढ़े।
5 सबसे अच्छे बहराइच में घूमने की खूबसूरत जगहें
1 – श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर
श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर बहराइच का बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान् शिव जी को समर्पित है। श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर बहराइच के घंटाघर के पास स्थित है। इस मंदिर के पास आपको राधा – कृष्ण और हनुमान जी का भी मंदिर देखने को मिल जायेगा। सोमवार के दिन यहाँ पर बहुत भीड़ लगती है बहराइच का ये सबसे प्रसिद्ध मंदिर है।
2 – राजकीय इंदिरा गांधी उद्यान
राजकीय इंदिरा गांधी उद्यान बहराइच का प्रमुख पर्यटक स्थल है। यह बहराइच जिले की बीचो – बीच कलेक्टर ऑफिस के पास बना हुआ है। आपको इस राजकीय इंदिरा गांधी उद्यान के चारो तरफ हरियाली दिखाई देगी।
जहाँ पर लोग सुबह के समय टहलने और कसरत करते हुए दिखाई देंगे। इस उद्यान में लोग अपने दोस्त एवं परिवार के साथ घूमने और टहलने के लिए आते है यहाँ पर हमेशा शांति का माहौल बना रहता है इसलिए मन को बहुत अच्छा महशुश होता है।
3 – कर्तनिया वन्यजीव अभ्यारण
कर्तनिया वन्यजीव अभ्यारण बहराइच का बहुत ही बड़ा पर्यटक स्थान है जो नेपाल और भारत के बार्डर के बीच में स्थित है। कर्तनिया वन्यजीव अभ्यारण बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत है जिसमे आपको हर एक प्रकार के फल – फूल, पेड़ – पौधे आदि देखने को मिलेगा।
इस अभ्यारण से आपको गिरवा नदी का बेहद खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलेगा इसके साथ ही आप वहा के नौका विहार का भी मज़ा ले सकते है। गिरवा नदी में मछली, मगरमच्छ, घड़ियाल आदि बहुत से पानी में रहने वाले जानवर भी दिखाई देंगे।
जो अति मनमोहक है। इस अभ्यारण के पास आपको रहने के लिए ट्री हाउस की भी सुविधा है, जंगल के अंदर आपको वाच टॉवर, चेतना केंद्र जिसमे जानवरो के बारे में बताया गया है वह भी दिखाई देंगे।
4 – ककहरा इको पर्यटन
ककहरा इको पर्यटन Bahraich का प्रमुख पर्यटक स्थल है। ककहरा इको पर्यटन बहराइच शहर के मध्य है जहा आप बहुत ही आसानी के साथ पहुंच सकते है।
यह इको पर्यटन रोड से सटा हुआ एक बहुत ही सुन्दर जंगल है जहा पर जंगली जीव और जानवर के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। ककहरा इको पर्यटन में लोग पिकनिक मानाने के लिए आते है। बहराइच का ये इको पार्क बहुत ही प्रसिद्ध और सुन्दर है।
5 – राजा की कोठी
राजा की कोठी Bahraich के नानपारा में स्थित एक प्रमुख जगह है जो एक प्रसिद्ध महल के रूप में निर्मित है। इस महल का निर्माण राजा शहादत ने करवाया था। इस महल की स्थित अब ज्यादा ठीक नहीं है लेकिन तब भी यहाँ पर पर्यटक आते है और इस महल को देखते है। आप यहाँ पर प्राचीन कलाकृत और बहुत से पुरानी मूर्ति आदि को भी देख सकते है।