Top 5 Tourist Places Ayodhya: अयोध्या में घूमने की खूबसूरत जगहें।

अगर आप अयोध्या आ रहे हैं और अयोध्या में सबसे खूबसूरत घूमने की जगह (Top 5 Tourist Places Ayodhya) की तलाश कर रहे है तो आप बहुत सही जगह पर आ गए है। हम आपको अयोध्या के दिव्य धार्मिक और अच्छे पर्यटक स्थान के बारे में बताएँगे। अयोध्या जो पहले उत्तर प्रदेश के Ayodhya जिले के अंतर्गत आता था अब ये खुद ही अयोध्या जिले में परवर्तित हो गया। अयोध्या वह पवित्र दिव्य स्थल है जहा पर भगवान् श्री राम का जन्म हुआ था। 

अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसा हुआ धार्मिक स्थल है जो अपने आप में ही आन, मान और शान है। अयोध्या में बहुत से मंदिर है, गंगा घाट है और बहुत से स्थान है जहा पर लोग घूम और टहल सकते है। अयोध्या में अब राम मंदिर का बहुत ही बड़ा और सुन्दर निर्माण हो रहा है।

Ayodhya में जब भगवान् राम बनवास काट के आये थे तो उस दिन यहाँ दिवाली बहुत धूम धाम से मनाया जाता है जिसमे लाखो की संख्या में दीपक जलाया जाता है और इसे देखने के लिए लोग बहुत ही दूर – दूर से आते है। अयोध्या उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा पर्यटक का केंद्र है। 

तो आइए जानते हैं Ayodhya के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। इसके साथ ही यदि आप उत्तर प्रदेश के अन्य खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस की जानकारी लेना चाहते है तो अवश्य पढ़े। अयोध्या के बाद आप चित्रकूट जाने का प्लान बना रहे है , तो अवश्य पढ़े।

5 सबसे अच्छे अयोध्या में घूमने की खूबसूरत जगहें

1 – श्री राम जन्म भूमि 

श्री राम जन्म भूमि वह स्थान है जहा भगवान् राम का जन्म हुआ था। इस स्थान पर भगवान् राम और माँ सीता का बहुत ही सुन्दर मंदिर है। इस स्थान पर आपको बहुत सारे अन्य मंदिर भी देखने को मिलेंगे। यहाँ पर लोग घूमने के लिए और दर्शन करने के लिए आते है।

यहां पर भगवान राम और माँ सीता का बहुत ही विशालकाय और भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण कुल 70 से 107 एकड़ में किया जाएगा। 

2 – हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी हनुमान जी का प्रसिद्ध एक मंदिर है। भगवान् राम एवं माता सीता दर्शन करने के बाद लोग हनुमान गढ़ी का दर्शन करने के लिए आते है यह मंदिर सरयू नदी के दाहिने ऊंचे टीले पर स्थित है। जो बहुत ही खूबसूरत है, यहाँ पर भारी संख्या में भीड़ होती है।

हनुमान गढ़ी के मंदिर तक पहुंचने की लिए आपको 76 सीढ़ियां चढ़नी होगी। यह मंदिर ऊँचे शिखर पर है इसलिए यह पर्यटक का बहुत ही बड़ा केंद्र है। हनुमान गढ़ी में भक्त अपनी आस्था लेके जाते है जिससे उनकी मनोकामना पूरी होती है। हनुमान गढ़ी के मंदिर का दर्शन सुबह के 05:00 से शुरू हो जाता है। 

3 – कनक भवन  

कनक भवन Ayodhya का एक प्रमुख मंदिर है जो शहर के बीचो-बीच है। यह भूमि राम जन्म भूमि और रामकोट के उत्तर – पूर्व में है। कनक भवन माँ कैकेयी द्वारा सीता जी को मुँह दिखाई में दिया गया था। इस भवन का निर्माण आभूषणो और रत्नो से गया था।

कनक भवन में राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन की मूर्ति है जो बहुत ही सुन्दर और मनमोहक है। रामनवमी के दिन पर यहां भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाता है जिसमे काफी मात्रा में भक्तो की भीड़ होती है। कनक भवन के साथ ही आपको सीता रसोई भी दिखाई देगा। 

4 – राम की पौड़ी 

Top 5 Tourist Places Ayodhya
राम की पौड़ी

राम की पौड़ी सरयू नदी का एक पवित्र घाट है जहा पर लोग स्नान करते है कुछ भक्त ऐसे भी होते है जो सबसे पहले यहाँ पर स्नान करने के बाद हनुमान गढ़ी, राम जन्म भूमि आदि का दर्शन करने के लिए जाते है। राम की पौड़ी वह स्थान है जहा रामनवमी, दिवाली आदि के दिन भारी संख्या में दीपक जलाया जाता है। लोगो का मानना है की पूर्णिमा के दिन यहाँ पर स्नान करने से पाप कम हो जाता है।

5 – नागेश्वर मंदिर 

नागेश्वर मंदिर Ayodhya के प्रमुख मंदिरो में से एक है। नागेश्वर मंदिर ऐसा माना जाता है की भगवान् राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर भगवान् शिव का है। श्रावण मास में यहाँ भक्तो की बहुत भीड़ होती है सरयू नदी में से सब जल भरकर लाते है और जल चढ़ाते है। इस मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय भव्य आरती होती है। 

यह थे अयोध्या में 5 सुंदर सबसे अच्छे पर्यटक जगहें है।

Leave a Comment