Top 5 Tourist Places Agra: आगरा में घूमने की खूबसूरत जगहें।

Agra ताज महल के लिए प्रसिद्द है लेकिन इस लेख में ताजमहल के साथ – साथ Top 5 Tourist Places Agra की जानकारी दी गई है जो सुन्दर और आकर्षक है। आगरा के ताजमहल को विश्वधरोहर में शामिल किया गया है। जिस कारण आगरा एवं ताजमल पुरे विश्व भर में प्रसिद्द है। यहां विदेशो से भी प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

आगरा उत्तर प्रदेश का ही नही बल्कि पूरे भारत का पर्यटक स्थल है यहाँ पर लोग बहुत दूर – दूर से आते है। आगरा का ताजमहल ही वो स्थान है जो इसे इतना आकर्षण का केंद्र बनाए हुए है। आगरा यमुना नदी के किनारे बसा हुआ शहर है जो भारत की राजधानी दिल्ली से 205 किलोमीटर दूर है आप यहाँ ट्रैन, बस आदि बहुत से साधनो के माध्यम से आ सकते है। आगरा का पेठा पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

तो आइए जानते हैं Agra के टॉप 5 पर्यटक स्थल के बारे में। उत्तर प्रदेश के सबसे सुन्दर घूमने की 5 जगहें जहा आपको एक बार अवश्य जाना चाहिए।

5 सबसे अच्छे आगरा में घूमने की खूबसूरत जगहें

1 – ताजमहल

ताजमहल आगरा कैंट स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर दूर है जिसे शाहजहां ने अपने बेगम मुमताज के लिए बनवाया था, ताजमहल अपनी खूबसूरती और सुंदरता के लिए दुनिया के साथ अजूबों में शामिल है। ताजमहल बनाने में कुल 22 वर्ष का समय लगा था जो पूरा सफेद संगमरमर के पत्थर का बना हुआ है। ताजमहल के आस – पास आपको फैवारे, पार्क आदि देखने को मिलेगा। 

ताजमहल विश्व धरोहर के रूप में भी शामिल है। ताजमहल का दीदार करने और यहाँ के सुंदरता का लुफ्त उठाने के लिए लोग काफी दूर से आते है। ताजमहल का निर्माण का आधार ऐसे लकड़ी से हुआ जिसे हमेशा नमी की जरुरत पड़ती और ये नमी यमुना नदी से मिलती है। ताजमहल दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाली ईमारत है जिसका विदेशो में भी बहुत नाम है। 

2 – आगरा का किला  

आगरा का किला का निर्माण शासक अकबर द्वारा किया गया था। आगरा का किला का निर्माण लाल बालू पत्थर से किया गया है जिसका रूप दिल्ली के किले से मिलता जुलता है। आगरा का किला आगरा के ताजमहल के बाद दूसरा सबसे विख्यात पर्यटक स्थल है।

इस किले की यात्रा करने के लिए आपको टिकट भी लेना पड़ेगा जो सुबह 6:00 से शाम के 6:00 तक खुला रहता है। Agra का किला चारो तरफ से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। आगरा का किला के नाम से ही आगरा में आगरा फोर्ड नाम का स्टेशन भी है और इस स्टेशन से इसकी दूर 3 से 4 किलोमीटर ही है। 

 3 – फतेहपुर सीकरी  

फतेहपुर सीकरी आगरा जिले में स्थिति फतेहपुर में है। फतेहपुर सीकरी अकबर द्वारा बनवाया गया था। फतेहपुर सीकरी Agra से 30 से 35 किलोमाटर की दुरी पर है। इस किले का भी निर्माण लाल बालू पत्थर से किया गया है।

फतेहपुर सीकरी के अंदर आपको बुलंद दरवाजा, पंचमहल आदि बहुत सी इमारते देखने को मिलेंगी। यहाँ का बुलंद दरवाजा बहुत ही ऊँचा है जो दूर से काफी सुन्दर दिखता है। इस महल के अंदर संगीत, युद्ध सीखने की कला, शिल्पकार आदि बहुत कुछ मिलेगा। 

 4 – वन्यजीव SOS भालू अभ्यारण 

वन्यजीव SOS भालू अभ्यारण आगरा बचाव और सरक्षण का संगठन है। उसका सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण में स्थित है, इस अभ्यारण में भालू का देखभाल और आगे आने वाली प्रजातियों का सरक्षण किया जाता है।

यह एक बहुत बड़ा पार्क है जो पर्यटक का भी केंद्र है। वन्यजीव SOS भालू अभ्यारण 25 एकड़ में फैला हुआ सरक्षण का केंद्र है जिसमे 100 से 130 भालू है जिनके पसंद नापसंद का ख्याल वहाँ के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। वन्यजीव SOS भालू अभ्यारण में लोग घूमने और टहलने के लिए आते है। 

5 – मेहताब बाग

मेहताब बाग Agraके ताजमहल के विपरीत दिशा में है जिसे चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है। मेहताब बाग 25 एकड़ में फैला हुआ बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत बाग है, इस बाग में आपको तरह – तरह के फूल, पेड़ – पौधे, बागवानी, जड़ी – बूटी आदि बहुत कुछ देखना को मिलेगा। इस बाग़ में लोग आराम करने, मॉर्निंग वॉक करने आदि के लिए जाते है जो आगरा का सबसे बड़ा बाग है। 

Leave a Comment